Accident In UP: खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक व क्लीनर की मौत

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर के टायरों की हवा चेक कर रहे चालक और क्लीनर की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 February 2023, 10:50 AM IST

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में डंपर के टायरों की हवा चेक कर रहे चालक और क्लीनर की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इटावा की तरफ आ रहे एक डंपर को चालक ने मानिकपुर मोड़ से पहले हाईवे के किनारे खड़ा किया और क्लीनर के साथ टायरों की हवा चेक करने लगा।

इस बीच कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। (वार्ता)

Published : 
  • 1 February 2023, 10:50 AM IST

No related posts found.