Site icon Hindi Dynamite News

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में अदिति अशोक ने गोल्फ में जगाई मेडल की आस, दूसरे स्थान पर कायम

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक भारत के लिए एक और मेडल की उम्मीद जगा दी है। आज तीसरा राउंड खत्म होने के बाद अदिति अशोक दूसरे स्थान पर अमेरीका की कोरडा नेली पहले नंबर पर हैं। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में अदिति अशोक ने गोल्फ में जगाई मेडल की आस, दूसरे स्थान पर कायम

टोक्योः टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए अब एक और मेडल की उम्मीद जाग गई है। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गई हैं। शुक्रवार को तीसरा राउंड खत्म होने के बाद अदिति अशोक दूसरे पायदान पर बनी हुई हैं। शनिवार को आखिरी राउंड खेला जाएगा।

गोल्फ का आखिरी राउंड शनिवार सुबह 6.30 बजे शुरू होगा। अदिति के पास गोल्ड मेडल जीतने का बेहतरीन मौका है। अगर खराब मौसम के कारण शनिवार को चौथा और फाइनल राउंड नहीं होता है तो अदिति को सिल्वर मेडल मिल सकता है।

अदिति मेडल जीत जाती हैं, तो भारतीय गोल्फ के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। भारत ने अब तक ओलंपिक में गोल्फ में मेडल नहीं जीता है।

Exit mobile version