आज ही के दिन अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरास में भीषण भूकंप से 22 हजार लोगों की हुई थी मौत

आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में पढ़ें और विदेश की कई घटनाएं ..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 February 2019, 10:32 AM IST

नई दिल्ली: आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। देश और विदेश की कई प्रमुख 

घटनाएं इस प्रकार है..

-1976 - अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरास में भीषण भूकंप से 22000 लोगों की मौत।

-1789- जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के राष्‍ट्रपति और जॉन एडम्‍स उप राष्‍ट्रपति चुने गए।

-1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।

-1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।

-1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक प्रकाशित हुआ।

-1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।

-1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।

-1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।

-1938 - मशहूर भारतीय कथक नर्तक बिरजू महाराज का जन्‍म हुआ।

-1948 - श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।

-1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

-1978 - जूलियस जयवर्धने ने श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण लिया।

-1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।

-1994 - अमेरिका ने वियतनाम पर से व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।

-1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मौत।

-2002 - प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का निधन। (वार्ता)

Published : 
  • 4 February 2019, 10:32 AM IST

No related posts found.