हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेलेगी। इस मैच से यह पता चलेगा कि सीरीज किसने जीती। पहला मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त ले ली है। वहीं दूसरा मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था। बता दें कि भारत के लिए ये मैच वापसी करने का आखिरी मौका है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक यह मैच अगर टीम इंडिया जीतती है तो सीरीज बराबर कर लेगी। भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का कोई मौका नहीं है।
साउथ अफ्रीका चाहेगी कि वह 2-0 से सीरीज अपने नाम करे। यह मैच अगर बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो फिर फायदा साउथ अफ्रीका को ही है। वह 1-0 से सीरीज अपने नाम कर लेगा।
Published : 9 July 2024, 12:31 PM IST
Topics : Indian Cricket Team South Africa sports Sports News खेल समाचार टी 20 भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका