
लखनऊ: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोनों सदस्यता अभियान में शामिल होंगे।
जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जनसंघ (Jansangh) के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की जयंती पर बुधवार को भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। पाटी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार (State Government) के मंत्री, विधायक, सांसद सहित सभी प्रमुख नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने दी जानकारी
भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल (Govind Narayan Shukla) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Choudhary) लखनऊ में चारबाग (Charbagh) स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) व बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) बूथ स्तर (Booth Level) पर आयोजित सदस्यता अभियान में मौजूद रहेंगे।
कौन कहां रहेगा मौजूद?
इसके अलावा स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) लखनऊ, मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, बेबीरानी मौर्य आगरा, धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) आंवला, अरविंद कुमार शर्मा (Arvind Kumar Sharma) अलीगढ़, सुनील शर्मा गाजियाबाद, लक्ष्मीनारायण चौधरी मथुरा, अनिल राजभर (Anil Rajbhar) वाराणसी, योगेंद्र उपाध्याय वाराणसी, गुलाब देवी संभल, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, असीम अरुण कन्नौज, जसवंत सैनी (Jaswant Saini) सहारनपुर, अजित पाल त्यागी (Ajit Pal Tyagi) गाजियाबाद, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु, वाराणसी, कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) मेरठ, बलदेव कुमार औलख रामपुर, सतीश चंद्र शर्मा (Satish Chandra Sharma) बाराबंकी, रविंद्र जायसवाल (Ravindra Jaiswal) वाराणसी, राकेश राठौर गुरू सीतापुर, संजय गोंड सोनभद्र और मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
Published : 25 September 2024, 7:50 AM IST
Topics : Bhupendra Choudhary bjp Dinesh Sharma Dynamite News keshav prasad maurya UP Politics जनसंघ पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा योगी आदित्यनाथ