हिंदी
सिसवा (महराजगंज): सिसवा कस्बे के गोपाल नगर में स्थित केन यूनियन परिसर में किसान आदर्श इंटर कालेज, जेपी पब्लिक स्कूल, आरएनटी मेमोरियल स्कूल, प्रेमलाल सिंहानिया कन्या इंटर कालेज, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, लिटिल स्टार एकेडमी, आदर्श शंकर शिशु विद्यालय सहित नगर के विभिन्न स्कूल के बच्चे एकत्रित हुए। जहां संगठन के लोगों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई।
यात्रा के उपरांत विभिन्न झाकियां भी साथ निकली। नगर भ्रमण के बाद पुनः गोपाल नगर तिराहे पर यात्रा का समापन किया गया। इस कार्यक्रम के संगठन में रितेश सोनी, नवीन तिवारी, अभिषेक सोनी, विवेक मद्धेशिया, नवीन मद्धेशिया सहित सिसवा चौकी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
Published : 31 January 2023, 6:49 PM IST
Topics : तिरंगा यात्रा महराजगंज युवा संगठन सिसवा
No related posts found.