Site icon Hindi Dynamite News

Meerut News: एक एक कर 3 महिलाओं की मौत, इलाके में सन्नाटा

यूपी के मेरठ में तीन महिलाओं ने जान दे दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Meerut News: एक एक कर 3 महिलाओं की मौत, इलाके में सन्नाटा

मेरठ: जिले में तीन महिलाओं की मौत (Three Woman Died) से सनसनी मच गई है। मृतकों में एक महिला सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी। वहीं दो गृहिणी थीं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मंगलवार सुबह 25 वर्षीय महिला रोहटा फ्लाईओवर (Rohta Flyover) के नीचे से गुजर रही रेलवे लाइन के पास घूम रही थी। इसी बीच सामने से शालीमार एक्सप्रेस (Shalimar Express) को आता देख महिला ट्रेन के सामने कूद गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। 

फांसी लगाकर की आत्महत्या
रेलवे रोड (Railway Road) थाना क्षेत्र के साबुन गोदाम निवासी 27 वर्ष पूजा त्यागी पत्नी अभिषेक ने मंगलवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिषेक और पूजा की शादी पांच साल पहले ही हुई थी। दोनों का एक दो साल का बेटा है। शादी के बाद से ही घर में आये दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह रोजाना की तरह पति नोएडा जॉब पर चला गया था। देर शाम महिला ने आत्महत्या कर ली। शव को लटका देखकर सास की चीख निकल गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह (Ayush Vikram Singh) ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पूजा सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी। 

फंदे से लटका मिला शव 
जहांगीराबाद (Jahangirabad) बुलंदशहर निवासी भरत सैनी ई-रिक्शा चलाता है। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रह्मपुरी (Brahmapuri) क्षेत्र के प्रताप विहार में रहता है। पत्नी मानवी स्कूल में कार्यरत थीं। बताया गया कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। रविवार शाम कोई पड़ोसी उनके घर पहुंचा तो कमरे में मानवी का शव फंदे पर लटका था। मानवी के परिजनों ने पति भरत सैनी, देवर रचित और देवरानी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पिता पृथ्वी सिंह ने बताया कि फ्लैट का बैनामा कराने के लिए ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मानवी को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version