
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोमरा गांव के जंगल में हुई और इसमें एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सली मारे गए।(भाषा)
Published : 26 November 2022, 12:08 PM IST
Topics : छत्तीसगढ़ ढेर तीन नक्सलि नक्सल बीजापुर महिला नक्सली मुठभेड़ सुरक्षाबल