International: हेग में चाकू से हमले में तीन घायल, आरोपी मौके से फरार

हॉलैंड के द हेग में शुक्रवार की देर रात चाकू के हमले में तीन लोग घायल हो गए।

Updated : 30 November 2019, 4:27 PM IST
google-preferred

द हेग: हॉलैंड के द हेग में शुक्रवार की देर रात चाकू के हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि हमलावर की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होगी। यह हमला ग्रोटमार्केटस्ट्राट में घटित हुआ।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में व्यक्ति ने महिला को चाकू घोंपा

पुलिस ने कहा कि ब्लैक फ्राईडे होने के कारण मार्केट में काफी भीड़ थी। हमले के बाद पुलिस ने इलाके को बंद कर दिया है। पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे की वजह का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि यह जटिल मामला है और हमें सावधान रहना होगा।

यह भी पढ़ें: International- कनाडा में स्कूल के बाहर गोलीबारी, दो घायल

पुलिस ने कहा, “इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। हम जानते हैं कि लोगों के मन में काफी सवाल हैं लेकिन जल्द ही इस बारे ज्यादा जानकारी हासिल कर आपको इससे अवगत कराया जाएगा।” (वार्ता)

Published : 
  • 30 November 2019, 4:27 PM IST

Advertisement
Advertisement