नवी मुंबई में चार लोगों पर हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

नवी मुंबई में एक व्यक्ति के साथ विवाद के बाद चार लोगों पर लोहे की छड़ और लाठियों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 January 2024, 12:53 PM IST

ठाणे: नवी मुंबई में एक व्यक्ति के साथ विवाद के बाद चार लोगों पर लोहे की छड़ और लाठियों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार रात रबाले औद्योगिक क्षेत्र में हुई।

रबाले एमआईडीसी पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने शुरुआत में एक विवाद को लेकर पीड़ितों में से एक पर हमला किया। हालांकि पुलिस ने विवाद के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के रिश्ते के भाई और उसके दो दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी लाठियों और छड़ से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हमले में दो किशोर भी कथित तौर पर शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उनके माता-पिता को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Published : 
  • 3 January 2024, 12:53 PM IST

No related posts found.