हिंदी
मुजफ्फरनगर: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का लंबे समय से विरोध कर रहे किसान आज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं। इस किसानों की अब तक की सबसे बड़ी महापंचायत बताया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होकर एक तरह से शक्ति प्रदर्शन कर सरकार को बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। इस महापंचायत यूपी के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान समेत लगभग 15 राज्यों के किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या मं महिलाओं भी शामिल हो रही है।
संयुक्त किसान मोर्चा का दावा है कि ये अब तक की सबसे बड़ी महापंचायत होगी। यहां कई किसान संगठनों के नेता जुटेंगे और आगे की ठोस रणनीति पर चर्चा करेंगे। सभी किसान एक सुर में सरकार को यह संदेश देने की पूरी कोशिश करने में जुटे हैं कि तीन कृषि कानूनों के वापस न होने तक वे अपना आंदोलन किसी भी हाल में खत्म नहीं करने वाले।

महापंचायत में शामिल होने आए लोगों के खाने के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक, यहां 500 लंगर लगाई गई हैं। रविवार सुबह से ही लोगों यहां पहुंचने लगे हैं और कुछ ही देर में अब महापंचायत शुरू होने जा रही है।

महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी आईं हैं। यहां आईं महिलाओं ने केंद्र सरकार से तीनों कानूनों की वापसी की मांग की है।
Published : 5 September 2021, 12:07 PM IST
Topics : Kisan Mahapanchayat Muzaffarnagar uttar pradesh उत्तर प्रदेश किसान महापंचायत पुलिस मुजफ्फरनगर राकेश टिकैत सुरक्षा