
लखनऊ: हिमाचल प्रदेश के दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज अर्पित गुलेरिया आईपीएल के बाकी मैचों के लिये लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम में चोटिल तेज गेंदबाज मयंक यादव की जगह लेंगे ।
आईपीएल द्वारा जारी बयान में चोट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है ।
गुलेरिया को 20 लाख रूपये में लिया गया है । उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिये घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया और अब सेना के लिये खेलते हैं ।
उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी मैचों में 44 और 12 लिस्ट ए मैचों में 11 विकेट लिये हैं ।
Published : 15 April 2023, 11:58 AM IST
Topics : Arpit Guleria IPL 2023 Lucknow Super Giants Mayank Yadav अर्पित गुलेरिया आईपीएल 2023 मयंक यादव लखनऊ सुपर जाइंट्स