Holi Song: होली पर अरविंद अकेला का नया धमाका.. ‘फगुआ में भाभी फरिया लीजिए’

भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’ ने होली से कुछ दिन पहले अपना एक नया गाना रिलीज किया है। गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल होने लगा है। आप भी देखें ये तहलका मचाने वाला गाना।

Updated : 24 February 2021, 3:51 PM IST
google-preferred

मुंबईः भोजपुरी गानों के फैंस के लिए भोजपुरी सिनेमा के स्टार अरविंद अकेला 'कल्लू' होली के त्योहार पर एक जबरदस्त वीडियो लेकर आए हैं। जो रिलीज होते ही तेजी से वायरल होने लगा है।

अरविंद अकेला 'कल्लू' के इस नए गाने का नाम है  ‘फगुआ में भाभी फरिया लीजिए’।  रिलीज होते ही गाने को सिर्फ कुछ ही घंटों में 350,610 से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। इस म्यूजिक वीडियो में कल्‍लू ने सिंगर शिल्‍पी राज के साथ काम किया है। इस गाने को देख कर आप भी होली के रंगों में रंग जाएंगे।

ये गाना देखने में भी रंगों से भरा हुआ है। इस वीडियो सॉन्ग में कल्लू का बेहद खास अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने के गीतकार श्‍याम देहाती और संगीतकार आर्या शर्मा हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं और परिकल्‍पना अरविंद मिश्रा की है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की दिलकश आवाज है। 

Published : 
  • 24 February 2021, 3:51 PM IST

Advertisement
Advertisement