
महराजगंजः फर्जी शिक्षक बन दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाले आरोपी की आखिर सच्चाई सामने आ ही गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेहरा में स्तिथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। यहां तैनात फर्जी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नौतनवां विकासखंड के रेहरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर कुट रचित दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक की नौकरी कर रहे हीरालाल मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि गोरखपुर निवासी लवकुश कुमार के नाम पर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का आरोप खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवां तारकेश्वर पांडेय ने पुलिस से शिकायत किया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शिक्षक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने हीरालाल मौर्य को पेडारी चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published : 8 February 2021, 11:54 AM IST
Topics : Maharajganj Nautanwa uttar pradesh उत्तर प्रदेश नौतनवा परसामलिक थाना क्षेत्र फर्जी शिक्षक महराजगंज