लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस का ये है अगला मास्टरप्लान

कांग्रेस पार्टी हर हाल में 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है और पार्टी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस कड़ी में कई लोगों कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 February 2019, 6:26 PM IST

लखनऊ: सभी राजनैतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी क्रम में सभी पार्टियां अपने अपने हिसाब से पार्टी के पुराने नेताओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही दूसरे दलों के बागी नेताओं को भी अपनी पार्टी में शामिल करने में लगी हैं। 

 यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कोई चांस नहीं लेना चाहती है इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव के मद्देनज़र प्रियंका गांधी को सक्रिय रूप से राजनीति में एंट्री कराते हुए मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है।जिसके बाद अभी हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ का दौरा किया था।

यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

प्रियंका के लखनऊ दौरे के बाद से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।इसके बाद कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जबकि पार्टी ने कई ऐसे नेताओं को बङी जिम्मेदारी दी है, जो कि घर पर बैठ चुके थे। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राम लाल राही समेत कई दूसरे कांग्रेसी नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने चुनाव को देखते हुए जिम्मेदारियां सौंपी है।
 

Published : 
  • 23 February 2019, 6:26 PM IST