इस बड़े नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज, पढ़ें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा में अवैध उपासना स्थलों को गिराने की पार्टी की मांग के बाद एक पार्टी सहयोगी को जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया जिसके बाद इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 March 2023, 3:19 PM IST

ठाणे: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा में अवैध उपासना स्थलों को गिराने की पार्टी की मांग के बाद एक पार्टी सहयोगी को जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया जिसके बाद इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। 

नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ठाणे मनसे प्रमुख रवींद्र मोरे ने मामला दर्ज कराया कि उनके सहयोगी अविनाश जाधव को धमकी से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Published :  26 March 2023, 3:19 PM IST