मैनपुरी: बैग में रखे थे 65000 रूपये, एक पल में लेकर फरार हुआ युवक, व्यापारी परेशान

यूपी के मैनपुरी में व्यापारी की बाइक पर लटके बैग में रखे 65000 रूपये लेकर एक युवक फरार हो गया। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Updated : 2 August 2024, 12:33 PM IST
google-preferred

मैनपुरी: जिले में व्यापारी की बाइक पर लटके बैग में रखे 65000 रूपये लेकर एक युवक फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मामला बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज चौकी क्षेत्र का है। नवीगंज में व्यापारी अपनी दुकान का सामान खरीदने के लिये गया था। इसी दौरान व्यापारी के बैग में रखे 65000 रुपये लेकर युवक चंपत हो गया। 

घटना के बाद पीड़ित ने नवीगंज चौकी में लिखित तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना ये होगा कि क्या व्यापारी के पैसे वापस कराने में पुलिस सफल हो पायेगी नया नहीं। 
 

Published :  2 August 2024, 12:33 PM IST

Related News

Advertisement