अलीगढ़ में गिरी प्राइमरी स्कूल की छत, 5 बच्चे मलबे में दबे, जर्जर भवन में चल रहा था विद्यालय

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक प्राथमिक स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में पांच बच्चे मलबे में दब गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 October 2022, 6:52 PM IST
google-preferred

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इगलास क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक स्कूल में छत गिर गई। इस हादसे में पांच बच्चे मलबे में दब गए।

इस वजह से स्कूल में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिये ग्रामीणों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांक सभी बच्चे खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: जानलेवा हमला करने के आरोप में मंत्री डॉ. अरुण कुमार का भतीजा गिरफ्तार

एक लड़की का पैर में फ्रैक्चर हुआ है, उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जाता है कि स्कूल एक जर्जर भवन में संचालित किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी सरकार खरीदेगी 73 लाख टन धान, स्थापित किये जाएंगे 4000 क्रय केंद्र

इगलास की एसडीएम भावना सिंह ने कहा कि प्राइमरी स्कूल की छत गिरने का मामला संज्ञान में आया है। मलबे में दबने से 5 बच्चों के घायल होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। एक लड़की के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। 

एसडीएम ने कहा कि छत गिरने के मामले की जांच जारी है। इस केस में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मताबिक स्कूल की छत उस समय गिरी, जब बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। विद्यालय में हादसा देख आसपास के ग्रामीण तुरंत वहां पहुंचे और बच्चों को मलबे के नीचे से निकालने में लग गए। इसके अलावा लोगों ने एंबुलेंस कर्मियों को भी सूचना दी गई। बच्चों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Published : 
  • 14 October 2022, 6:52 PM IST

Related News

No related posts found.