Paddy Purchase In UP: किसानों के लिए खुशखबरी सरकार खरीदेगी 73 लाख टन धान, स्थापित किये जाएंगे 4000 क्रय केंद्र

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी आई है, इस बार सरकार ने किसानों से 73 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 October 2022, 3:55 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी आई है, दरअसल  कैबिनेट की बैठक में मूल्य समर्थन योजना (MSP) के तहत धान खरीद नीति को मंजूरी दी गई है। इस बार सरकार ने किसानों से 73 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके लिए प्रदेश में 4000 क्रय केंद्र स्थापित किये जाएंगे।  

पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से धान खरीद का भुगतान 48 घंटे के अंदर किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में सामान्य श्रेणी के धान का एमएसपी 2040 रुपये और ग्रेड-ए श्रेणी का 2060 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ व झांसी मंडलों तथा लखनऊ मंडल के हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर जिलों में धान की खरीद पहली अक्टूबर से 31 जनवरी तक होगी। वहीं लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होगी।