हिंदी
बरेली: उत्तर प्रदेश के वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार के भतीजे अमित सक्सेना को बरेली स्थित प्रेमनगर थाना पुलिस ने शहर के एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने और कुछ लोगों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में गुरुवार काे देर रात गिरफ्तार कर लिया।
सक्सेना पर मंगलवार की रात में सत्कार रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों पर कार चढ़ा देने के मामले में यह कार्रवाई की गयी है। पिछले दिनों उसके खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा भी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: कैदी ने जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी की
उसके दो साथियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।(वार्ता)
Published : 14 October 2022, 5:17 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गिरफ्तार जानलेवा हमला तोड़फोड प्रेमनगर थाना बरेली भतीजा मंत्री डॉ अरुण कुमार रेस्टोरेंट
No related posts found.