Weather Alert: दिल्ली में फिर बारिश के आसार, तापमान गिरा, जानिये मौसम का ताजा हाल

दिल्ली में बीती रात हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर:

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 August 2023, 4:03 PM IST

नयी दिल्ली:  दिल्ली में बीती रात हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बुलेटिन के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में रहा। एक्यूआई 72 दर्ज किया गया।

Published : 
  • 3 August 2023, 4:03 PM IST