मैनपुरी: 22 लाख लेकर दबंग ने खेत का नहीं किया बैनामा, पीड़ित परेशान

यूपी के मैनपुरी में 22 लाख रुपये लेकर दबंग ने खेत का बैनामा नहीं किया। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

Updated : 20 September 2024, 11:45 AM IST
google-preferred

मैनपुरी: जिले में खेत का बैनामा (Deed) करने के नाम पर पीड़ित से 22 लाख रुपये लिये जाने का मामला सामने आया है। बावजूद इसके पीड़िता का खेत का बैनामा भी नहीं किया गया। 

नहीं किया बैनामा 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मामला बेवर (Baiwar) क्षेत्र के ग्राम जासमई का है। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव प्रताप (Shiv Pratap) से 22 लख रुपये की ठगी हुई है। यहां दबंग ने पीड़ित से खेत का बैनामा करने के नाम पर 22 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद दबंग पैसे लेकर फरार हो गया और खेत का बैनामा भी नहीं किया। 

थाना अध्यक्ष से लगाई गुहार 
अब पीड़ित दबंग से पैसे मांग रहा है तो दबंग उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। इस संबध में पीड़ित ने थाने पहुंचकर थाना अध्यक्ष से पैसे वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। 

Published :  20 September 2024, 11:45 AM IST

Advertisement