हिंदी
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुन्डा विधान सभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के आंदोलनरत पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को सुबह घर में नजरबंद कर दिया। सिंह, इलाके में मौजूद एक मस्जिदनुमा पुराने दरवाजे को हटवाने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे थे।
कुन्डा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के आदेश पर सिंह को आज सुबह उस समय ‘हाऊस अरेस्ट’ कर लिया गया, जब वह धरना स्थल से नित्य क्रिया के लिये अपने आवास ‘भदरी कोठी’ गये थे।
जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार काफी संख्या में पुलिस के जवान सुबह 06 बजे भदरी कोठी के सामने तैनात हो गये और सिंह को घर में ही नजरबंद कर दिया। (वार्ता)
Published : 5 August 2022, 6:55 PM IST
Topics : Raja Bhaiya UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश उदय प्रताप सिंह नजरबंद यूपी पुलिस राजा भैया