हिंदी
गोरखपुर: जनपद के खजनी में रविवार को एक चौंकाने वाली वारदात सामने आयी है। दुल्हन को वरमाला डालने के लिए सज धज कर मंडप में तैयार बैठा दूल्हा इंतजार करता रहा और दुल्हन गहने, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गई। वाकये की सूचना से दुल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सीतापुर जिले का रहने वाला कमलेश कुमार दूसरी शादी कर रहा था। एक बिचौलिए के जरिए उसे एक लड़की पसंद आई और शादी तय हुई। शादी गोरखपुर के खजनी स्थित जएश्वरनाथ शिव मंदिर में होनी थी। कमलेश ने शादी के लिए सभी तैयारियां कर ली थीं। उसने दुल्हन और उसकी मां को कपड़े, गहने और नकदी भी दी थी।

शादी की रस्म शुरू हुई और जयमाल का समय आया। कमलेश जयमाल लेकर खड़ा था, लेकिन दुल्हन बाथरूम जाने का बहाना बनाकर गायब हो गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो कमलेश को कुछ गड़बड़ लगी। उसने दुल्हन और उसकी मां को ढूंढना शुरू किया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।
बिचौलिए ने रचा था पूरा खेल
बाद में पता चला कि यह बिचौलिए की एक साजिश थी। बिचौलिए ने ही इस पूरे खेल को रचा था। उसने कमलेश से पैसे लेकर फर्जी शादी करवाई थी।
कमलेश ने दर्ज कराई शिकायत
कमलेश ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमलेश ने बताया कि वह इस घटना से बहुत दुखी है। उसने अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने की उम्मीद लगा रखी थी, लेकिन उसे धोखा मिला।
समाज में बढ़ रहे हैं। शादी के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। शादी से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 5 January 2025, 1:35 PM IST
Topics : DynamiteNews Gorakhpur HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Robber Bride wedding ceremony