
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान पुल के स्लैब पर क्रेन गिरने से हुई श्रमिकों की मौत पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए हादसे में कई लोगों के निधन के समाचार से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के तीसरे चरण के दौरान एक क्रेन के मंगलवार को पुल के एक स्लैब (पट्टी) पर गिर जाने से 17 श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।
Published : 1 August 2023, 5:23 PM IST
Topics : Accident grief laborers President Thane एक्सप्रेसवे नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शोक