हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस की ओर से दिये गये बयान में बताया गया कि पकड़े गये आतंकवादियों के तार आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।
यह आतंकवादी अवंतीपोरा के हाफू नागिनपोरा जंगलों में अपने छिपने का ठिकाना बनाये थे जिसका सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भंडाफोड़ कर दिया गया।(वार्ता)
Published : 30 January 2023, 4:42 PM IST
No related posts found.