हिंदी
जकार्ताः एशियन गेम्स के छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। शुक्रवार को भारत की झोली में एक स्वर्ण और आया है। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने लॉन्ग टेनिस डबल्स के फाइनल मुकाबले में अपने अद्भुत खेल का प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान की जोड़ी को 6-3, 6-4 से मात दी।
इससे पहले आज सुबह रोइंग टीम ने भारत को 5वां स्वर्ण पदक दिलाया। पुरुषों की क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा में नौकायन की टीम ने स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनल, ओम प्रकाश और सुखमीत की बदौलत भारत की छोली में एक और स्वर्ण डाला। जबकि भगवान सिंह और रोहित ने लाइटवेट डबल स्कल्स में यहां कांस्य पदक जीता।

एशियन गेम्स में पदक तालिका पर एक नजरः
1. चीन इस पदक तालिका में शीर्ष पर कायम हैं चीन ने अब तक 60 स्वर्ण, 41 रजत और 22 कांस्य पदक जीते हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा हैं कि एशियन गेम्स में अंत तक यह इसी गति से जीतता रहेगा तो पहले पायदान पर काबिज रहेगा।
यह भी पढ़ें: एशियाई खेलों में सौरभ ने स्वर्ण पर लगाया निशाना, अभिषेक को मिला कांसा
2. जापानः बात अगर जापान के खिलाड़ियों की करें तो इन्होंने भी एशियन गेम्स में काफी बेहतर किया हैं। यहीं वजह है कि जापान इस पदक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। जापान ने आज सुबह छठे दिन की शुरुआत तक 26 स्वर्ण, 29 रजत और 34 कांस्य पदक जीते हैं।
3. रिपब्लिक कोरियाः एशियन गेम्स में अपने हरफनमौला खिलाड़ियों की बदौलत रिपब्लिक कोरिया इस पायदान में तीसरे नंबर पर काबिज है। कोरिया के खिलाड़ियो ने अब तक 19 स्वर्ण, 22 रजत और 28 कांस्य पदक जीते हैं।
7. भारतः भारतीय खिलाड़ी भी हालांकि अपने बेहतर खेल का परिचय दे रहे हैं लेकिन एशियन गेम्स की पदक तालिका की बात करें तो भारत जहां कल तक 10वें पायदान पर काबिज था वहीं शुक्रवार को विभिन्न खेलों में अपने खिलाड़ियों के जुझारू खेल की बदौलत अब यह सातवें स्थान पर आ गया है। भारत ने अब तक 6 स्वर्ण, 4 रजत और 13 कांस्य पदक जीते हैं।
Published : 24 August 2018, 2:55 PM IST
Topics : एशियन गेम्स कांस्य गोल्ड मेडल टेनिस दिविज शरण भारत रोइंग रोहन बोपन्ना
No related posts found.