हिंदी
हैदराबाद: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन का सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बने आधिकारिक अकांउट को कथित तौर पर हैक कर लिया गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने बताया कि उनके ‘एक्स’ अकाउंट को तीन दिन पहले ‘हैक’ किया गया था और कुछ संदेश पोस्ट किए गए थे जिसके बाद राजभवन के अधिकारियों ने हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।
Published : 17 January 2024, 4:38 PM IST
No related posts found.