चंदौली: जहरीले सांप ने किशोर को काटा, हुई मौत

यूपी के चंदौली में जहरीले सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Updated : 4 August 2024, 10:49 AM IST
google-preferred

चंदौली: जिले में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी में लाया गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई है। बता दें कि टिकुरिया गांव निवासी लालव्रत का 16 वर्षीय पुत्र शिवानंद घर में सोया हुआ था। इसी दौरान घर में छीपे जहरीले सांप ने अचानक उसे काट लिया।

आनन-फानन में परिजन किशोर को इलाज के लिये नौगढ़ स्वास्थ केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी में लाया गया है।
 

Published :  4 August 2024, 10:49 AM IST

Related News

Advertisement