
महराजगंजः गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लाइन पैसिया चौराहे पर बुधवार रात एलपीजी गैस भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया है। हालांकि टैंकर से गैस का रिसाव ना होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
गैस में रिसाव ना होने के कारण एक बड़ी घटना टल गई है। मिली जानकारी अनुसार गोरखपुर से सोनौली कि तरफ जा रही एलपीजी गैस भरा टैंकर गाड़ी नंबर RJ 25 GA 2226 बुधवार की रात जैसे ही लाइन पैसीया चौराहे पर पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत मच गई, मौके से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ड्राइवर और खलासी हादसे के बाद ही भाग निकले हैं। टैंकर से गैस रिसाव नहीं है जिससे लोंगो ने राहत की सांस ली।
Published : 14 January 2021, 4:19 PM IST
Topics : Gorakhpur Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश एलपीजी गैस गोरखपुर पुरंदरपुर थाना महराजगंज सोनौली राष्ट्रीय