नई दिल्ली: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के थोंडामुतूर क्षेत्र में एक 15 फीट लंबा कोबरा सांप मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नसीरपुर गांव के पास झाड़ियों में मिले कोबरा सांप को देखने वालों के होश उड़ गये। इसे बड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर वापस जंगलों में छोड़ दिया गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोयंबटूर जिले की वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद इस कोबरा सांप को काबू किया। वन विभाग ने इसे सुरक्षित पकड़ने के बाद नजदीक के सिरुवानी जंगल में इसे छोड़ दिया गया।
इस विशालकाय कोबरा सांप की क्षेत्र में चारों तरफ चर्चा है। जिसने भी इसे देखा, उसके होश उड़ गये।

