
रायबरेली: जिला कारागार में अवैध शराब के मामले में बन्द एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैदी की मौत से जेल में हड़कंम मच गया।
परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटनाक्रम के अनुसार चार दिन पहले अवैध शराब के मामले में थाना खीरों निवासी गुड्डू मोहन को जिला कारागार में भेजा गया था। खीरों थाना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में उसे गिरफ्तार किया था।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक बुधवार की सुबह कैदी की तबीयत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों कहना है कि गुड्डू की तबीयत 2 दिन से खराब चल रही थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया
कैदी की मौत मामले में जेल अधीक्षक ने बताया कि रामदेव उर्फ गुड्डू निवासी लोदीपुर खीरो 274 बीएनएस व 60 /2 का मुलजिम था। इसे 12 मई 2024 को जेल लाया गया था। कैदी रामदेव अल्कोहल का आदि था, शराब न मिलने के कारण वो अक्सर बीमार रहता था, जिसका इलाज जेल के अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा था।
आज सुबह बुधवार को उसकी हालत काफी बिगड़ गई। कैदी को सांस लेने में समस्या होने लगी, जिसको देखते हुए उसे जेल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 11 December 2024, 4:45 PM IST
Topics : dead district jai HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist prisoner Raebareli TrendingNews UP News