

महराजगंज जनपद के कोल्हुई क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पढ़िए पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर
महराजगंज: कभी कभी कुदरत का कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिल जाता है, जिससे बेहद हैरानी होती है। ऐसा ही एक मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परासखाड़ से सामने आया है। जहां एक बकरी ने मृत गाय के बछड़े को जन्म दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बकरी तीन महीने से गर्भवती थी और उसने सोमवार को एक मृत गाय के बछड़े को जन्म दिया। ये खबर धीरे-धीरे गांव में फैल गई और बकरी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
ऐसी अप्राकृतिक घटना देख ग्राम वासी अचरज में पड़ गए। कुछ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं तो वही कुछ लोगों को इस बात का यकीन नही हो रहा हैं। बकरी की मालकिन शिवकुमारी ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में बताया कि बकरी तीन महीने से गर्भवती थी।
आज उसने एक मृत बछड़े को जन्म दिया है। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। यह अप्राकृतिक घटना क्षेत्र में कैतूहल का विषय बना हुआ है। फ़िलहाल बछड़े को जन्म देने वाली बकरी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।