हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तारीख तय कर दी है। केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट की ओर से याचिका खारिज करने बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।
तत्काल नहीं हुई सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए इंतजार करने को कहा था। उन्हें अगले हफ्ते तक इंतजार करने को कहा गया। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और कस्टडी को वैध ठहराया और उनकी दलीलों को ठुकराते हुए याचिका खारिज कर दी थी।
Published : 11 April 2024, 10:25 AM IST
Topics : 15 April 15 अप्रैल arvind kejriwal hearing Supreme Court अरविंद केजरीवाल याचिका सुनवाई सुप्रीम कोर्ट