
नई दिल्ली: आठ दिवसीय ज्वाइंट क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन के लिए अंतरिक्ष में गईं भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सह-यात्री बुच विल्मोर तकनीकी कारणों से करीब नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। हालांकि, जब वे 19 मार्च को सुरक्षित धरती पर लौटे तो उनके स्वागत में पूरी दुनिया में खुशी की लहर दौड़ गई और यह दिन अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने आखिरकार आज भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर ड्रैगन फ्रीडम अंतरिक्ष यान से सुरक्षित लैंडिंग की। जैसे ही अंतरिक्ष यान उतरा, उसके चारों ओर कई डॉल्फिन मछलियां तैरने लगीं, मानो वे 'अंतरिक्ष देवदूत' का स्वागत कर रही हों।
इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अपनी यात्रा के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनका ड्रैगन अंतरिक्ष यान सुरक्षित स्पलैशडाउन के बाद धरती पर वापस लौट आया। अंतरिक्ष में 285 दिन बिताने के बाद उन्होंने कुल 4,576 परिक्रमाएँ और 121,347,491 मील की यात्रा की है। उनकी यात्रा शुरू में केवल आठ दिनों की थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसे बढ़ाकर नौ महीने और 14 दिन कर दिया गया। नासा और स्पेसएक्स की टीम ने उनकी सफलता का जश्न बहुत खुशी के साथ मनाया। अब सुनीता और बुच अपना मिशन पूरा करने के बाद धरती पर आराम कर रहे हैं, जबकि पूरी दुनिया उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रही है।
Published : 19 March 2025, 5:43 PM IST
Topics : Chennai created great history NASA National Aeronautics and Space Administration Space angel SpaceX Sunita Williams Sunita Williams Homecoming sunitha williams sunitha williams return