सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़ , बनाया नया रिकॉर्ड

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी नयी ‘भारत’ के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर नया रिकार्ड बना दिया है।

सलमान खान
सलमान खान


मुंबई: सलमान की फिल्म ‘भारत’ईद के दिन 5 जून को रिलीज हुई थी। उनकी यह लगातार 14 वीं फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।  फिल्म भारत में सलमान खान एक नए अवतार में नजर आए हैं। इस फिल्म में आजादी से पहले के भारत से लेकर आजादी के बाद के भारत की कहानी दिखाई गई है। इसमें सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़ , बनाया नया रिकॉर्ड

 

 

सलमान खान


‘भारत’ने अब तक 122 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। ऐसा पहली बार नहीं है कि सलमान खान की ने पहली बार सौ करोड़ क्लब में एंट्री मारी है। इससे पहले साल 2010 में अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दबंग’ने टिकट खिड़की पर 145 करोड़ रूपए की कमाई की थी। इसके बाद साल 2011 में सलमान की फिल्म रेडी और बाडीगार्ड ने भी लोगों का दिल जीता था। इन दोनों ही फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी थी।  टिकट खिड़की पर रेडी ने 120 करोड़ जबकि बाडीगार्ड ने 142 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद साल 2012 में सलमान की दो फिल्में आई थी जिनका नाम दबंग 2 ने 158 करोड़ जबकि एक था टाइगर ने 198 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: दिल टूटने के बाद गहरे सदमे में थे शाहिद कपूर, खुद के साथ करना चाहते थे ये काम

 

 

सलमान खान

 

2012 के बाद साल 2013 में सलमान खान की कोई फिल्म नहीं आई थी,लेकिन 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ने 111 करोड़ रूपए की कमाई की थी। जबकि ‘किक’ने 233 करोड़ का कारोबार निपटाया था।  साल 2015  में सलमान की दो फिल्में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो आई थी और दोनो ही फिल्में 100  करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही।

 

सलमान खान

 










संबंधित समाचार