Suicide in Mau: मऊ में विवाहिता ने लगाई फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त, सुसराल वालो पर लगाया ये आरोप

कोपागंज थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 February 2024, 7:09 PM IST

मऊ: कोपागंज थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

घटना की जानकारी के बाद परिजन बेटी के घर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि ननद उसकी बेटी पर अवैध संबन्ध का आरोप लगाकर टॉर्चर करती थी। परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, जानिये आगे की ये प्रक्रिया

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतका का एक तीन साल का बेटा भी है। जो घर में अपनी मां को तलाश रहा है। मृतका का पति कुवैत रहकर काम करता है।

Published : 
  • 24 February 2024, 7:09 PM IST