
फतेहपुर: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में एक भीषण आग लगने से 30 बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 5 बकरियां झुलस गईं। यह घटना प्रेमनगर कस्बे के रज्जाक मार्केट के पास की है, जहां आरामपुर बसई मोड़ के पहले खाद गड्ढे से अचानक छप्पर में आग लग गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग तेजी से फैली और छप्पर के नीचे बंधी बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले कि लोग कुछ कर पाते, 30 बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 5 बकरियां झुलस गईं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
थाना प्रभारी के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
Published : 26 March 2025, 5:28 PM IST
Topics : Dynamite News hindi Fatehpur Fatehpur Fire News Fatehpur Police Fatehpur todays News fire UP News UP Police