
लखनऊः इंदिरा नगर थानाक्षेत्र मे रहने वाला एक बच्चा मंगलवार सुबह 8 बजे किताब खरीदने के लिए घर से निकला। जब 7 घंटे बाद भी 16 वर्षीय बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने इसके लिए 3 टीमें गठित कर अपनी जांच शुरू कर दी है। रेलवे की और प्रमुख बस अड्डों, स्थानों पर तलाश की जा रही है। जांच में जुटी पुलिस इस मामलें मे अभी कुछ कहने से बच रही है।
बता दें की इससे पहले कानपुर, गोंडा और गोरखपुर में भी ऐसा मामला देखने को मिला है।
Published : 4 August 2020, 6:56 PM IST