
महराजगंज: आज जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज जारी है। जिसके लिए किसी तरह की घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान हजारों की तादात में आज छात्र-छात्राएं अपना मतदान देंगे।
मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर चार सब इंसपेक्टर, बीस पुलिस कर्मी और एक कंपनी पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौजूद है। मतदान के बाद ही मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी डा. प्रवीण श्रीवास्तव, डा. प्रशांत पांडेय, डा. केआर यादव, डा. अजय मिश्र मौजूद रहेंगे।
Published : 11 September 2019, 10:13 AM IST
Topics : Maharajganj PG college Student Union election uttar pradesh छात्र संघ चुनाव जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज