हिंदी
कोलंबो/नई दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की सियासी और सामाजिक स्थिति भी दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। देश की ताजा स्थिति से नाराज प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को कोलंबों में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। उग्र प्रदर्शनकारियों के घुसने के बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा अपना आवास छोड़कर भागने की खबरें हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राष्ट्रपति भवन पर कब्जे के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने एक आपात बैठक बुलाई है।

कोलंबों में राष्ट्रपति भवन में घुस रहे प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियों में भारी भीड़ दिख रही है और नारेबाजी के साथ बड़ी तादाद में मौजूद लोग राष्ट्रपति भवन के अंदर घुस रहे हैं।
खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन में घुसता देख गोटबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं। रक्षा सूत्रों की ओर से राष्ट्रपति राजपक्षे के भागने का दावा किया गया है।
Published : 9 July 2022, 3:15 PM IST
Topics : crisis Emergency Rashtrapati Bhavan Sri Lanka कोलंबो प्रदर्शनकारियों बैठक राष्ट्रपति भवन श्रीलंका
No related posts found.