
सहारनपुर: IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि अभी उनमें बहुत क्रिकेट बाकी है और वह आगे भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शुक्ला ने शनिवार को सहारनपुर के ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट पिच का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का अभी बहुत क्रिकेट बचा है। वह भारत के लिए आगे भी खेलेंगे। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा के बीच मतभेदों का पूरी तरह से खंडन किया।
इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विनीत शरण ने कहा कि भारत का खेलो में दुनिया में वर्चस्व बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जहां भारत ने बैडमिंटन में विश्वस्तरीय खिलाडी पीवी सिंधु, सायना नेहवाल जैसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिए हैं, वहीं क्रिकेट में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी दिए हैं।
Published : 22 September 2019, 5:58 PM IST
Topics : cricket India IPL Mahendra Singh Dhoni sports आईपील कप्तान क्रिकेट महेन्द्र सिंह धौनी राजीव शुक्ला