हिंदी
देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में 23 अक्टूबर से स्पर्श हिमालय महोत्सव (Hiamlaya Festival) – 2024 का भव्य मंच सजने जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला समारोह में देश की कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। इस मौके पर साहित्य, संस्कृति और कला से जुड़े कई प्रमुख लोग भी समारोह में शामिल होंगे।
इस पांच दिवसीय समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह, भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी मौजूदगी भी मंच पर दिखेगी।
स्पर्श हिमालय महोत्सव–2024 को प्रख्यात चिंतक एवं विचारक अवधेशानंद गिरी जी महराज, पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति आचार्य बालकृष्ण और परमाध्यक्ष परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती महराज का सानिध्य भी प्राप्त होगा।
इस समारोह का आयोजन देहरादून के लेखक गांव थानो में किया जायेगा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इस समारोह के मुख्य आयोजक हैं। रमेश पोखरियाल निशंक लेखक गांव थानो के संरक्षक भी हैं।
Published : 20 October 2024, 11:55 AM IST
Topics : Dehradun Himalaya Mahotsav 2024 Ram Nath Kovind Ramesh Pokhriyal Nishank uttarakhand उत्तराखंड देहरादून रमेश पोखरियाल निशंक राम नाथ कोविंद हिमालय महोत्सव 2024