महिलाओं पर जुल्म ढहाने वालों की आएगी शामत, SP महिला मोर्चा को DGP ने दिया आश्वासन

यूपी में महिला अपराधों पर लगाम लगाने और पुलिस थानों में महिलाओं की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर सपा महिला मोर्चा की नेताओं प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह की अगुवाई मे डीजीपी से मुलाकात की। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें मुलाकात में महिलाओं की सुरक्षा पर DGP ने क्या दिया आश्वासन

Updated : 15 November 2018, 1:36 PM IST
google-preferred

लखनऊ:  यूपी के पुलिस थानों में महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने और महिला अपराधों से जुड़े मामलों में संजीदगी से कार्यवाही किए जाने को लेकर सपा महिला मोर्चा कि नेताओं ने आज डीजीपी मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: UP: ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक सवार युवक ने सिपाही को दी भद्दी गालियां.. रौब झाड़ कर दी धुनाई

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि पुलिस थानों में महिलाओं को थानों से भगाए जा रहा है जबकि शीर्ष स्तर से महिलाओं से जुड़े मामलों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश डीजीपी ओपी सिंह की ओर से लगातार दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: चुनाव से पहले निगम के स्मार्ट सिटी कार्यालय का उद्घाटन.. 3 साल में सपने दिखाये 'स्मार्ट'

सपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि डीजीपी ओपी सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि अब थानों मैं महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होगी और यदि कोई पुलिस अधिकारी इस तरह के मामलों में टालमटोल करेगा तो उस पर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Published : 
  • 15 November 2018, 1:36 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement