हिंदी
लखनऊ: चौथे चरण के मतदान तक आते-आते चुनावी मैदान में डटी पार्टियां एक दूसरे पर तंज और कटाक्ष करने तो पीछे नहीं रह रही हैं। वहीं मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी और हंगामेबाजी की खबरें भी आती रही हैं लेकिन आज सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने डीजीपी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भाजपा को उत्तर प्रदेश में जिताने के लिए कार्य कर रहे हैं।
इसके खिलाफ धर्मेंद्र यादव के साथ राजेंद्र चौधरी, अरविंद सिंह चुनाव आयोग पहुंचे। सपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचान आयोग से शिकायत की है कि डीजीपी निष्पक्ष होकर चुनाव नहीं करवा रहे हैं। इसलिए तत्काल प्रभाव से उन्हें हटाया जाए। उनकी चुनावों में भूमिका संदिग्ध है। सपा कार्यकर्ताओं को मतदान से रोका जा रहा है। जो कि लोकतंत्र और चुनाव आयोग के नियमों और मूल्यों के खिलाफ है।
राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड शख्सियतों तक ने किया मतदान..देखे खास तस्वीरें
इस दौरान मीडिया से बातचीत में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि डीजीपी भाजपा को चुनाव जिताने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए पूरा प्रशासन अमला कन्नौज, रामपुर, बदायूं में खासतौर पर सक्रिय रहा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दलितों और पिछड़ों की बात करने वाले मोदी जी ने उनके लिए कुछ भी नहीं किया है।
लोकसभा चुनाव: मतदान के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में रेल सेवा स्थगित
वहीं सपा नेता राजेन्द्र चौधरी ने डीजीपी को हटाने की मांग करते हुए कहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई गई है। सपा कार्यकर्ताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।
Published : 29 April 2019, 3:36 PM IST
Topics : अरविंद सिंह ईवीएम में खराबी गुंडागर्दी चौथा चरण डीजीपी धर्मेंद्र यादव भाजपा राजेंद्र चौधरी लोकसभा चुनाव 2019 हंगामेबाजी
No related posts found.