यूपी पुलिस ने कानपुर से चार बंगलादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर की थाना मूलगंज पुलिस ने चार बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये चारों भारतीय बनकर कानपुर में छिपे थे। इतना ही नहीं, इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट और आधार कार्ड भी बनवा लिया था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 December 2022, 3:36 PM IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर की थाना मूलगंज पुलिस ने चार बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये चारों भारतीय बनकर कानपुर में छिपे थे।

इतना ही नहीं, इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट और आधार कार्ड भी बनवा लिया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान ने अपने लेटर पैड पर लिखकर दिया था कि डॉ. रिजवान ‘भारतीय’ हैं।

जिसके आधार पर बंगलादेशी नागरिकों ने कई सरकारी दस्तावेज भी बनवा रखे थे। (वार्ता)

Published :  12 December 2022, 3:36 PM IST