
बलिया: पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने शहर कोतवाल संजय कुमार सिंह को एक मुकदमे में हेरा फेरी करने के मामले में रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं उनके स्थान पर मऊ से पधारे योगेंद्र सिंह को शहर कोतवाल की कमान सौंपी गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक नवागत कोतवाल पहले बलिया के विभिन्न थानों में अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं। एक बार उन्हें शहर कोतवाली की कमान एसपी द्वारा सौंपी गई है। अब देखना यह है कि नवागत शहर कोतवाल नगर के अंदर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में किस तरह से अपनी भूमिका अदा करते हैं।
Published : 21 July 2024, 7:43 PM IST
Topics : Ballia News ballia sp Dynamite News UP News बलिया एसपी बलिया समाचार ब्यूरोक्रेसी यूपी समाचार