हिंदी
नई दिल्ली: लंबे वक्त तक यूपी के सीतापुर जेल में बंद रहे सपा के प्रमुख नेता आजम खान छूटने के बाद अचानक बीमार हो गये और उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे और पूर्व मंत्री आजम खान का हाल-चाल जाना।
#VIDEO New Delhi: SP chief Akhilesh Yadav reaches Sir Ganga Ram Hospital to meet Azam Khan@yadavakhilesh @samajwadiparty #AkhileshYadav #AzamKhan #SamajwadiParty pic.twitter.com/qJHtxzmlGx
— Dynamite News (@DynamiteNews_) June 1, 2022
इस दौरान अस्पताल के बाहर मीडिया वालों का भी जमावड़ा देखा गया।
अखिलेश यादव सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के एयरपोर्ट पर उतरे और सीधे सर गंगा राम अस्पताल ठीक 11 बजे पहुंचे।
Published : 1 June 2022, 11:23 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Azam Khan Ganga Ram Hospital New Delhi अखिलेश यादव आजम खान गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली समाजवादी पार्टी