
गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर दौरे पर है। सपा प्रमुख यहां मुख्तार अंसारी के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करने के लिये पहुंचे हैं, जहां वे अपनी संवेदना जताएंगे। सपा प्रमुख से मिलने और उनको देखने के लिये यहां भारी भीड़ उमड़ी हुई है।
गाजीपुर से डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अखिलेश यादव मुहम्मदाबाद के फाटक में स्थित मुख्तार अंसारी के पैतृक घर जाकर उनके परिजनों से मिलेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अखिलेश यादव सीधे लखनऊ से हवाई मार्ग से यहां पहुंच रहे है। इंटर कालेज में हैलीपैड बनाया गया, जहां उनका विमान उतरा।
#गाजीपुर: सपा प्रमुख अखिलेश यादव गाजीपुर के इंटर कालेज में
बने हैलीपैड पर उतरने के बाद सीधे मुख्तार अंसारी के मुहम्मदाबाद के फाटक स्थित पैतृक घर के लिए हुए रवाना, शोक संतप्त परिजनों से करेंगे मुलाकात@samajwadiparty @yadavakhilesh @dimpleyadav pic.twitter.com/vzcWx2nsVS— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 7, 2024
अखिलेश यादव यहां से सीधे मुख्तार अंसारी के पैतृक घर मुहम्मदाबाद के फाटक के लिए निकले हैं और उनके शोकाकुल परिजनों से मिलेंगे।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को गाजीपुर देखने पहुंची भारी भीड़, मुहम्मदाबाद के फाटक में स्थित मुख्तार अंसारी के पैतृक घर जाएंगे अखिलेश यादव, मुख्तार अंसारी के शोकाकुल परिजनों से मिलकर व्यक्त करेंगे शोक संवेदना@yadavakhilesh @dimpleyadav @samajwadiparty pic.twitter.com/fPhTdprQaT
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 7, 2024
अखिलेश यादव के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।
गाजीपुर: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दौरे को लेकर गाजीपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त@yadavakhilesh @dimpleyadav @samajwadiparty pic.twitter.com/Ef0KF224BB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 7, 2024
Published : 7 April 2024, 12:45 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Ghazipur Mukhtar Ansari SP Chief अखिलेश यादव गाजीपुर मुख्तार अंसारी समाजवादी पार्टी