
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर फिर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा की सपा का पीडीए परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन विरोधी नीतियों के कारण जनता भाजपा सरकार से खिन्न है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोक सभा चुनाव में जनता उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करेगी और इस चुनाव मेंं लोग सत्ता परिवर्तन के लिये मतदान करेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए गए पुराने वादों को पूरा नहीं किया। केंद्र की भाजपा सरकार के 10 साल प्रदेश की 7 साल पूरे होने के बाद भी किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रस्टाचार कम नहीं हुआ। अब भाजपा एक बार फिर झूठे सपने दिखाते हुए विकसित भारत का नारा दे रही है। सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं होगा।
Published : 1 March 2024, 7:02 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav bjp Samajwadi Party uttar pradesh Wipe Out अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश भाजपा सफाया समाजवादी पार्टी